उत्तराखंड / चमोली: 100 साल की बच्ची आई सुर्खियों में, मेरी बात जब तक नहीं मानोगे, अपना उपवास नहीं तोडूंगी – बच्ची

Spread the love

उत्तराखंड / चमोली: 100 साल की बच्ची आई सुर्खियों में, मेरी बात जब तक नहीं मानोगे, अपना उपवास नहीं तोडूंगी – बच्ची

उत्तराखंड के चमोली जिले के डुमक की सौ साल की बच्ची सुर्खियों में हैं। उन्होंने ठानी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वह अपना उपवास नहीं तोड़ेंगी। सड़क की मांग को लेकर डुमक के ग्रामीणों का क्रमिक उपवास लगातार जारी है। 39वें दिन 100 वर्षीय बच्ची देवी सहित गांव के अन्य लोग उपवास पर बैठे। वहीं शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

डुमक के ग्रामीण एक अगस्त से गांव में ही आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीण सैंजी लगा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क को पुराने समरेखण से बनाने और बंद पड़े कार्य को तुरंत शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीणों ने शनिवार देर शाम को गांव में कैंडल मार्च निकाला।

रविवार को क्रमिक उपवास पर बैठीं 100 वर्षीय बच्ची देवी ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती वह उपवास नहीं तोड़ेगी। बच्ची देवी लगभग हर दिन धरना स्थल पहुंच रही हैं। क्रमिक उपवास पर बैठने वालों में रणजीत सिंह, सुंदर सिंह, महावीर सिंह, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। उनके साथ धरने पर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अंकित सिंह, ज्ञान सिंह, योगंबर सिंह सहित अन्य ग्रामीण बैठे रहे।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *