उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर 5000 की रिश्वत, ऑर्थोपेडिक सर्जन गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने एक व्यक्ति से दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और मंगलवार को अस्पताल में कार्रवाई की। इसी दौरान डॉक्टर को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी छापा मारा। अब गिरफ्तार डॉक्टर को विजिलेंस टीम आगे की कार्रवाई के लिए देहरादून लेकर आएगी।
और पढ़े  उत्तराखंड: ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए केदारनाथ यात्रा की लगातार की जा रही मॉनिटरिंग, जिलाधिकारी ने की बैठक
  • Related Posts

    2027 कुंभ- एआई और सर्विलांस से होगी निगरानी: 32 सेक्टर में बंटेगा मेला क्षेत्र, होंगे 10 स्नान पर्व

    राज्यपाल ले. जन. गुरमीत सिंह(सेनि) ने आज हरिद्वार कुंभ को लेकर मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र रावत से तैयारियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि…

    आदि कैलाश यात्रा बनी काल: कुटी में हार्ट अटैक से महिला यात्री की मौत, गुंजी में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

    आदि कैलाश यात्रा पर गई एक महिला यात्री की कुटी में हार्ट अटैक से मौत हो गई। महिला कुटी के एक होम स्टे में रुकी थी। जानकारी के अुनसार, एमके…