Uttarakhand BJP 2nd Candidate List : भाजपा ने जारी किए 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार, लालकुआं विधानसभा से मोहन सिंह बिष्ट के नाम पर लगी मुहर ।।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी है। पार्टी ने नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी पहले ही संकेत दे चुके थे कि दूसरी सूची बुधवार को आएगी है।
भाजपा ने दूसरी सूची में केदारनाथ से शैला रानी रावत, झबरेड़ा (अजा) से राजपाल सिंह, पिरंकलियार से मुनीश सैनी, कोटट्वार से रीतू भूषण खंडूरी, रानीखेत से प्रमोद नौनवाल, जागेश्वर से मोहन सिंह मेहरा, लालकुआं से मोहन सिंह बिष्ट, हल्दवानी से जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला और रुद्रपुर से शिव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है।
दूसरी लिस्ट के मुताबिक भाजपा के दो और विधायको का टिकट कटा है। रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल की जगह जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है। झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट भी कटा है।  कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूरी को मैदान में उतारा गया है। जनरल खंडूरी के बाद उनकी बेटी भी कोटद्वार से चुनाव लड़ेगी। खंडूरी 2012 में चुनाव हार गए थे। कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी ने हराया था। अब जनरल की बेटी से मुकाबला होगा।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि टिहरी और डोईवाला पर गुरुवार को फैसला आएगा। इसके पीछे की वजह यह है कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकती हैं और ऐसा हुआ तो टिहरी से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।


Spread the love
और पढ़े  उधमसिंह नगर- मुख्य चौराहे के पास साइकिल रिपेयरिंग के तीन खोखों में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद पाया जा सका काबू
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *