उत्तराखंड: यूपीसीएल के सामने बड़ी चुनौती, पिछले 24 घंटे में 10 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ी, शुरू हुई कटौती

उत्तराखंड: यूपीसीएल के सामने बड़ी चुनौती, पिछले 24 घंटे में 10 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ी, शुरू हुई कटौती

प्रदेश में 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में सीधे 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गर्मी बढ़ने के साथ मांग और बढ़ सकती है। बिजली किल्लत के बीच बृहस्पतिवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में एक से दो घंटे की कटौती की गई।जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही, बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को प्रदेश में एक दिन की बिजली की मांग पांच करोड़ यूनिट थी, जो बृहस्पतिवार को बढ़कर पांच करोड़ 10 लाख यूनिट पहुंच गई। 24 घंटे के भीतर बिजली की मांग में 10 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि मांग के सापेक्ष यूपीसीएल के पास अभी चार करोड़ 70 लाख यूनिट तक बिजली मुहैया है।

करीब 50 से 60 लाख यूनिट बाजार से खरीदनी पड़ रही है। उधर, बिजली की कमी से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में लगातार दूसरे दिन एक से दो घंटे की कटौती की गई है। यह कटौती ग्रामीण इलाकों में की गई है। माना जा रहा कि आने वाले दिनों में बिजली की मांग नए रिकॉर्ड पर पहुंच सकती है, जिसकी वजह से बिजली कटौती छोटे कस्बों और शहरों तक भी पहुंच सकती है।

हालांकि, यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि बाजार से लगातार बिजली की उपलब्धता का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार के लिए भी शॉर्ट टर्म टेंडर से बिजली खरीदी गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: पीएम मोदी बर्थडे: चारों धामों में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…