हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के बयान पर भड़क उठे कांग्रेसी

हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के बयान पर भड़क उठे कांग्रेसी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने का अब पूरे प्रदेश में विरोध शुरू हो गया है। उनके इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है, हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन किया, विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताने वाले त्रिवेंद्र सिंह रावत पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए, त्रिवेंद्र सिंह रावत इस राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और उनके द्वारा दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान से भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा साफ हो गया है। उन्होंने मांग करी की त्रिवेंद्र सिंह रावत तत्काल अपना बयान वापस लेते हुए देश वासियों से माफी मांगे।
<strong>हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के बयान पर भड़क उठे कांग्रेसी</strong>
बाइट- सुमित हृदयेश, विधायक हल्द्वानी

और पढ़े  देहरादून: BJP पार्षद के घर डकैती मामला, नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी करने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…