उत्तराखंड: फिर लागू हुई आचार संहिता,त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियां घोषित,2 चरणों में होंगे संपन्न 

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नई तिथियों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 24 जुलाई को, दूसरे चरण का 28 जुलाई को और मतगणना 31 जुलाई को होगी।

नामांकन की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू होकर 5 जुलाई तक चलेगी। तिथियों के अनुसार प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र निर्धारित समय में भर सकेंगे। चुनाव की अधिसूचनाएं जिलाधिकारी 30 जून को जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

 

पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विभिन्न दलों और संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और प्रचार की रणनीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश: फिर आउटसोर्स एजेंसी को सेवा विस्तार की तैयारी, नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…