बंशीधर भगत: धरने पर बैठे विधायक बंशीधर भगत की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौके पर बुलाए गए डॉक्टर

कोटाबाग में शुक्रवार रात कमल नगरकोटी नामक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया, जिसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने पुलिस की पिटाई से परेशान होकर यह कदम उठाया। घटना के विरोध में शनिवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण कोटाबाग पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हुए और आक्रोश जताया।

ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पूरी चौकी को सस्पेंड करने की मांग की। मौके पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत भी पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए डॉक्टरों को मौके पर बुलाना पड़ा, जिन्होंने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 

धरने पर बैठे ग्रामीण एसएसपी को मौके पर बुलाने और चौकी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि युवक की मौत जहर खाने से हुई है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़े  ऋषिकेश: फिर आउटसोर्स एजेंसी को सेवा विस्तार की तैयारी, नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू नहीं
  • Related Posts

    पहाड़ से मैदान तक मौसम के तेवर: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो UP में सड़कों पर पानी, हिमाचल में गरज रहे बादल

    मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम पहाड़ों से मैदान तक अलग ही तेवर दिखा रहा है। जहां एक ओर बर्फबारी की शुरुआत ने आने वाली ठंड की दस्तक दे दी…

    मौसम का रेड अलर्ट: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई, बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा जारी

    मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम…