उत्तराखंड : गौरीकुंड हाईवे पर हुआ हादसा पहाड़ी से बस पर गिरा पत्थर, 1 यात्री की गई जान, 1 घायल

Spread the love

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर काकड़ागाड़ के समीप यात्री वाहन का शीशा तोड़कर अंदर घुसे पत्थर से एक यात्री की मौत हो गई। जबकि एक यात्री घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। वाहन में 20 यात्री सवार थे, जो बाबा केदार के दर्शनों के लिए केदारनाथ जा रहे थे। रविवार सुबह काकड़ागाड़ के करीब पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर वाहन के आगे के शीशे को तोड़कर सीधे अंदर जा घुसा, जिससे आगे की सीट पर बैठे दो यात्री आकाश मलिक (26) पुत्र महेश मलिक, निवासी झांसी उत्तर प्रदेश और अमर सिंह (28) पुत्र केवल सिंह, निवासी धामपुर, जिला बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर मौके ऊखीमठ के थाना प्रभारी रवींद्र कौशल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि के लिए भेजा गया, लेकिन अमर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद पहले जिला चिकित्सालय व वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

चालक अनिल प्रसाद ने आगे के शीशे से पत्थर के अंदर घुसने पर भी सूझबूझ से वाहन को नीचे की तरफ नाली में धकेल दिया, जिससे अन्य यात्री सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मृतक यात्री के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी रवींद्र कौशल ने बताया कि अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।

और पढ़े  हरिद्वार- जनवरी से अप्रैल तक होगा कुंभ: केंद्र सरकार ने जारी किए 500 करोड़, सीएम ने जताया PM का आभार

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *