उत्तराखंड: 14 लोगों की होली पर हुड़दंग और हादसों में मौत, 100 से ज्यादा हुए घायल, एक रेस्टोरेंट फूंका

Spread the love

 

होली के हुड़दंग में तेज रफ्तार में वाहन चलाने, मारपीट और डूबने के मामलों में विभिन्न जिलों में 14 लोगों की मौत हो गई और सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं विकासनगर के चकराता में हुड़दंगियों ने एक रेस्टोरेंट को जला दिया।

देहरादून जिले में होली पर कई जगह मारपीट हुईं। विकासनगर के बादामावाला में होली के दिन रेस्टोरेंट में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के दो युवकों ने रेस्टोरेंट में आग लगा दी। इससे पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। आग के कारण रेस्टोरेंट में रखे सिलिंडर भी फट गए। रायवाला में दो पक्षों में मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, भल्लाफार्म श्यामपुर में कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की।

 

ऋषिकेश में दो और विकासनगर में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। मोतीचूर के पास ऑटो पलटने से युवक और दूधाधारी फ्लाईओवर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी की मौत हो गई। वहीं, कई जगहों पर मारपीट और वाहन फिसलने से घायल हुए 50 लोग जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे। रुड़की में गांव की राजनीति में रंजिश के चलते ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान पक्ष में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से करीब छह लोग चोटिल हुए हैं।

वहीं कुमाऊं के यूएसनगर नगर में रिश्तेदारों से होली मिलने जा रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार से टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौत हो गई, तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक राजमिस्त्री थे। वहीं गदरपुर में जलाशय में नहाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं गूलरभोज में नदी मे नहाने गया किशोर डूब गया।
 

और पढ़े  चमोली- यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

एक महिला व दो बच्चों सहित सात की मौत

हरिद्वार में सड़क हादसों में एक महिला और दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। ग्राम रानीमाजरा में होली खेलने के बाद लोग पिकअप वाहन से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित हो कर पलट गया। इसमें एक बच्चे और महिला की मौत हो गई। बहादराबाद में वाहन की टक्कर से बाइक सवार और ज्वालापुर में स्कूटी की टक्कर से बच्चे की मौत हो गई। वहीं, होली खेलने के दौरान छत से गिरने से युवक की मौत हो गई।

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love