उत्तरप्रदेश: चुनावी मौसम में बारिश का दखल, मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी किया 61 जिलों में बारिश का अलर्ट

Spread the love

उत्तरप्रदेश: चुनावी मौसम में बारिश का दखल,
मौसम विभाग ने मंगलवार को जारी किया 61 जिलों में बारिश का अलर्ट

चुनावी मौसम की गर्माहट के बीच उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला भी जारी है । बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से अलग-अलग जनपदों में 5 लोगों की मौत हो गई । मौसम विभाग ने मंगलवार को अलर्ट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में बारिश के साथ बिजली की चमक ,ओलावृष्टि की आशंका जताई है । मौसम विभाग के अनुसार 3 मई तक उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है । प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से अयोध्या में 2 मिर्जापुर में तीन की मौत की सूचना
मिली । बारिश से जलभराव की समस्या भी पैदा हुई है । जिलों में जाम की स्थिति का नजारा भी नजर आ रहा है । नगर निगम के चुनाव की तैयारियों में लगे प्रत्याशियों व राजनीतिक हस्तियों के चुनावी भाषणों से पैदा होने वाली गर्मी को
आसमान से बरसने वाली बारिश ठंडा करने का काम तो कर ही रही है साथ में उनके चुनावी अभियान को भी धीमा कर रही है ।


Spread the love
और पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना', चंपत राय की डायरी में नया खुलासा
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *