पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रो-रो कर अपना दर्द किया ब्यान ,विधायक के पुत्र पर ज्यादती का आरोप ।

Spread the love

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रो-रो कर अपना दर्द किया ब्यान ,विधायक के पुत्र पर ज्यादती का आरोप ।

शाहजहांपुर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रो रो कर अपना दर्द ब्यान करने वाले पीड़ित ने
भाजपा के ददरौल क्षेत्र के विधायक के पुत्र पर आरोप लगाते हुए उसकी ज्यादती की दस्ता पहले पुलिस कप्तान को फिर मीडिया को सुनाते हुए न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की बात कह दी पीड़ित अपने हालात की दस्ता सुनाते हुए बार बार रोने लगता था बकौल पीड़ित एग्रीमेंट कराकर 80 हजार रूपए लिए थे जिसमे ब्याज की ज्यादती ने जीना मुश्किल कर दिया
थाना तिलहर क्षेत्र के ढकिया परवेजपुर गांव निवासी जगवीर सिंह ने एसपी एस आनंद को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि, वर्ष 2019 में उन्होंने भाजपा विधायक के बेटे से जरूरत पढ़ने पर अपनी जमीन देकर एग्रीमेंट कराकर 80 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद ब्याज समेत 1 लाख 35 हजार रुपये विधायक के बेटे को दे चुके हैं। लेकिन विधायक का बेटा अब चक्रवर्ती ब्याज के रूप में सात लाख से ज्यादा रुपये मांग रहा है।
जबरन बाइक, ट्रैक्टर और मशीन उठवा ली
पीड़ित के मुताबिक, जब रुपये देने से इंकार किया तो, विधायक के बेटे ने जबरन उसकी बाइक, ट्रैक्टर और मशीन उठवा ली। तब विधायक के रिश्तेदारों से लेकर विधायक के पास भी गुहार लगाने गए, लेकिन कहीं सुनवाई नही हुई। अब विधायक का बेटा उसको पत्नी और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर गांव छोड़ने को मजबूर कर रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी को जाँच सौपी
थाना तिलहर क्षेत्र के ढकिया परवेजपुर गांव निवासी जगवीर सिंह के मामले एसपी एस आनंद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया इस मामले में क्षेत्राधिकारी को जाँच करने के आदेश दिए है
इसके उपरान्त वैधानिक कार्यवाही को अमली जामा पहनाया जाएगा

और पढ़े  UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *