उत्तरप्रदेश: तेज धूप से चढ़ा पूरे राज्य में पारा, कल से इन जिलों में बारिश का अलर्ट,23 मार्च तक के लिए ये अनुमान

 

त्तरप्रदेश के मौसम में पिछले चौबीस घंटे में तेजी से बदलाव दिखाई दिया है। बुधवार को देर सुबह से ही तपिश भरी गर्मी महसूस होने लगी। दोपहर चढ़ने के साथ धूप सख्त हुई और कई जिलों के तापमान में उछाल देखने को मिला। वाराणसी, प्रयागराज और झांसी में धूप की तपिश से लोगों का बुरा हाल रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के मुताबिक, बृहस्पतिवार से मौसम में फिर से बदलाव के आसार हैं। 19 मार्च से 22 मार्च के बीच प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बंगाल की खाड़ी से चली नमी युक्त पुरवाई फिर से मौसम में बदलाव लाएगी।

बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक बदले हुए मौसम के बीच दक्षिणी पूर्वी यूपी और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में गरज चमक संग बूंदाबांदी होगी। इसके असर से तात्कालिक तौर पर तापमान में हल्की गिरावट आएगी। 23 मार्च से फिर से तापमान में बढ़ोतरी आएगी।

 

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 66 सेकंड की फुटेज में कत्ल का मंजर, 22 सेकंड में खत्म हुई जिंदगी
  • Related Posts

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…

    बांकेबिहारी मंदिर: जन्माष्टमी की रात 1:45 बजे मंगला आरती, 600 भक्तों की एंट्री, ऐसे होंगे दर्शन

    वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कान्हा के जन्म के बाद होने वाली मंगला आरती को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार और पांच सितंबर की मध्यरात्रि रात 1:45…