मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, बाइक से जा रहे थे दंपती व आठ माह का मासूम

Spread the love

 

 

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के लिंक मार्ग से बृहस्पतिवार को घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। परिजनों की चीख- पुकार से गांव में हड़कंप मचा है।

ये है पूरा मामला
कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे।

 

बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी और मासूम पुत्र को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग से बाइक गांव के लिंक मार्ग के तरफ लेकर घुमे तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के चपेट में आ गए। जिससे पति- पत्नी और मासूम पुत्र अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

तीन लोगों की मौत से परिवार में मचा कोहराम
इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने दंपती और मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिए करीब एक महीना हो गया है, लेकिन चंपत राय अब भी अयोध्या में ही हैं। पद पर नहीं होने के…


    Spread the love

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love