उत्तरप्रदेश : अयोध्या चौदहकोसी परिक्रमा-आज से लागू होगा रूट डायवर्जन, इधर न जाएं

अयोध्या चौदह कोसी परिक्रमा के मद्देनजर शहर व अयोध्या धाम के अन्दर वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्जन मंगलवार रात्रि 8 बजे से परिक्रमा समाप्ति तक लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने राहगीरों के आवागमन की सुविधा के लिए रूट निर्धारित किया है। वहीं शहर में प्रवेश के लिए विभिन्न मागार्ें के जरिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात क्षेत्राधिकारी प्रमोद यादव के मुताबिक अम्बेडकरनगर, गोसाईगंज से अयोध्या शहर आने वाले भारी वाहनों को गोसाईगंज तिराहे से भीटी चौराहा से पिपरी जलालपुर होकर सुल्तानपुर रोड होकर जाएंगे। टाण्डा मयाबाजार से आने वाले सभी प्रकार के वाहन को पूराबाजार तिराहे से इटौरा चौराहा होते हुए थाना पूराकलन्दर होकर सुल्तानपुर रोड पर जाएंगे। देवकाली बाईपास से दर्शननगर की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। अग्रसेन चौराहा से रामनगर तिराहा की तरफ, मकबरा तिराहा से रामनगर तिराहा की तरफ, सहादतगंज बूथ नंबर-एक से सहादतगंज हनुमानगढ़ी व रोडवेज की तरफ, गुदड़ी चौराहा से धारा रोड, गुप्ता होटल तिराहा से गैस गोदाम, साकेत पेट्रोल पम्प से हनुमानगुफा, मोहबरा चौराहे से साथी तिराहा, बालूघाट बैरियर से रामघाट चौराहा, लकडमण्डी चौराहा से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।

शहर से बाहर जाने के लिए इन मार्ग का उपयोग करें
अयोध्या चौदहकोसी परिक्रमा की समयावधि में शहर क्षेत्र से बाहर जाने के लिए देवकाली बाईपास मार्ग का प्रयोग करेगें। अम्बेडकरनगर जिले से जाने वाले चार पहिया वाहन शांति चौक से होकर सुल्तानपुर रोड़ पूराकलन्दर थाने से पहले इटौरा चौराहा होकर पूराबाजार होते हुए जाएंगे

और पढ़े  नोएडा बस हादसा: मरना है तो मरो, नहीं रोकेंगे...चालक बस दौड़ाता रहा, बीड़ी पीकर हंसता रहा, जिंदा जल गए 9 यात्री
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…