कारसेवक पुरम में श्रीराम गौशाला समिति ने सैकड़ो गौवंशो का वैदिक रीति रिवाज से किया पूजन..

अयोध्या-

कारसेवक पुरम में श्रीराम गौशाला समिति ने सैकड़ो गौवंशो का वैदिक रीति से पूजन पंडित इन्द्रदेव मिश्र तथा वैदिक राघव मिश्र के मार्गदर्शन में किया।कारसेवक पुरम में श्रीराम गौशाला समिति ने सैकड़ो गौवंशो का वैदिक रीति रिवाज से किया पूजन..
इस अवसर पर श्रीराम गौशाला के अध्यक्ष श्रीराम  जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने  कहा गौवंशो को सुरक्षित रखने के लिये सरकारों को दृढइच्छा शक्ति का प्रदर्शन करना होगा।गौ वंश का संरक्षण संवर्धन अति आवश्यक है। समाज को चाहिए कि वह गौ पालन को बल प्रदान करे।
उन्होंने कहा प्राचीन काल से ही यह मान्यता चली आरही है कि “गावो विश्वस्त मातरः अर्थात गाय ही विश्व की माता है,भारत की तो यह आत्मा ही है ।उन्होंने कहा गऊ पालन से परिवारों पर बोझ नही बल्कि परिवार सुखी सम्पन्न होगा ।गोसेवा करने वाला मनुष्य हर संकटों से मुक्त रहता है।
श्री राम गौशाला के उपाध्यक्ष अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा गऊवंश का संरक्षण संवर्द्धन हर हाल में होना चाहिए।
उन्होंने कहा भाजपा सरकारें गौरक्षण हेतु गौशालाओ को हर तरह से सहयोग कर रही हैं। गौ वंश की सुरक्षा के लिये हर आवश्यक कदम को उठाया जा रहा है।स्वालंबी और विकसित गौशालाओं को मजबूती समाज के बिना सहयोग संभव नही है।
प्रबंधक पुरुषोत्तम नारायण सिंह ने कहा श्रीराम गौशाला लगातार तीन दशकों से गौ संरक्षण में तत्पर है यह ऐसी गौशाला है जिसके अंतर्गत स्वालंबन को बढ़ावा देने के लिए तथा गो और गोवंश को बल प्रदान करने के लिए तमाम तरह के औषधियों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार की ओर से गठित गौ सेवा आयोग का सहयोग इस गौशाला को सराहनीय है।
पूजन कार्यक्रम में,मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह पंकज, विधायक वेद गुप्ता,कथाव्यास शान्तनु महाराज, भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह,गिरीश पांडेय”डिप्पुल”,गोशाला के सहप्रबंदक  शरद शर्मा,वीरेन्द्र, सदस्य लालजी जायसवाल,  शिवदाससिंह, धीरेश्वर वर्मा, आचार्य दुर्गा,आदित्य उपाध्याय, बालचंद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अमित तिवारी, वरूण राय, राधेश्याम गुप्ता, राजा वर्मा,,कमला देवी ,सहजराम मौर्य, आदि ने गौ वंश का श्रृंगार करके गुड़ और पूड़ियो,केलों का भोग लगाकर रक्षा का किया संकल्प ।

और पढ़े  नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत
  • Related Posts

    एयर शो: काशी-चंदौली के गंगा तटों पर लाखों लोगों ने देखा सेना का शौर्य, PM मोदी ने दी सलामी, छतों पर भी भीड़

    शिव की नगरी काशी में तीन दिवसीय एयर शो का रविवार को समापन हो गया। 22 अक्तूबर से ही गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के विमानों के करतब देखने के…

    नमो घाट पर PM मोदी का भव्य स्वागत, देखेंगे एयर शो,जय श्रीराम के जयकारे से हुआ स्वागत

    प्रधानमंत्री मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने मिर्जामुराद के खोचवां में स्थित अरविंद मिल का उद्घाटन किया। इसके बाद नमो घाट पर एयर…