उत्तरप्रदेश- 120 किलो वजन वाला फर्जी इंस्पेक्टर आया पकड़ा में,तो इस वजह से पहनी थी वर्दी

Spread the love

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गस्त कर रही पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब तीन सितारा वर्दी में एक भारी भरकम शरीर वाले पुलिस वाले के लोगों को धमकाते हुए देखा। उम्र कम थी, लेकिन वजन ज्यादा था। ये देख पुलिस टीम को शक हुआ। पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय शनिवार रात साढ़े नौ बजे हाइवे पर गस्त कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने सूचना दी कि राजा का ताल के निकट गांव जरौलीकलां मोड़ पर एक इंस्पेक्टर द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे व राजा का ताल चौकी इंचार्ज गौरव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में एक युवक वाहनों को रोकते हुए चेकिंग कर रहा था, जब उन्होंने उससे पूछताछ की तो पहले तो वह रौब जमाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बाद में सख्ती के बाद उसने सबकुछ सच बता दिया।
आरोपी ने अपना नाम मुकेश यादव निवासी कड़कड़ मॉडल-3 साहिबावाद गाजियाबाद बताया। पुलिस आईडी पर पता गांव पोस्ट सैफई, इटावा लिखा है। अन्य कागजातों में अन्य फर्जी नाम पते लिखे हैं। आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड दिखाकर लोगों से ठगी करता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज के अलावा हैड कांस्टेबल रामअवतार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, मोनू चौहान, राहुल चौधरी शामिल रहे।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस में नहीं है। टोल बचाने के लिए वह फर्जी इंस्पेक्टर का आईकार्ड बनवाकर और पुलिस की वर्दी पहनकर रौब जमाता था। यह शौक उसका एक बार चढ़ा तो बढ़ता ही गया। उसके जेब खर्चे के लिए उगाई भी अच्छी खासी हो जाती थी। आरोपी के पास से एक वैगनआर कार, दो पैनकार्ड, एक पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम, मेट्रो यात्रा कार्ड एवं इंस्पेक्टर का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ। इसके साथ ही पुलिस की वर्दी और 2200 रुपये बरामद हुए हैं।
22 की उम्र में 120 किलो वजन से आया शक के घेरे में
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी फर्जी इंस्पेक्टर मानकों पर फिट नहीं बैठ रहा था। पकड़े गए आरोपी का वजन करीब 120 किलो है, जबकि उसकी उम्र करीब 22 साल है। इतनी कम उम्र में थ्री स्टार वाले का अधिक वजन उसे शक के घेरे में ले आया।

और पढ़े  शाहजहांपुर: 10 हजार की रिश्वत लेते मत्स्य विभाग का सहायक निदेशक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने  पकड़ा रंगेहाथ

Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *