UP Violence – यूपी में विभिन्न शहरों में हुई पथराव की घटना को लेकर सीएम योगी हुए सख्त, 136 उपद्रवी को किया गिरफ्तार।

प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुईं हिंसक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपने सरकारी आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अपराधियों एवं शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के शांतिप्रिय माहौल को जो भी खराब करने को कोशिश करे प्रशासन उस के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे।

पूरे मामले में अबतक पुलिस ने 136 लोगों की गिरफ़्तारी की है। यही नहीं पूरे मामले को लेकर एसीएस (गृह), कार्यवाहक डीजीपी, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को मामले पर पैनी नजर रखने की निर्देश जारी किए गए हैं।
शुक्रवार को हुई इन घटनाओं में पुलिस ने सहारनपुर से 45, प्रयागराज से 37, हाथरस से 20, मुरादाबाद से सात, फिरोजाबाद से चार और अंबेडकरनगर से 23 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…