राम नगरी अयोध्या में निशुल्क महर्षि बाल विद्या मंदिर स्कूल हेतू हुआ विशाल भूमि पूजन

राम नगरी अयोध्या में आज गरीब निर्धन छात्रों की सम्पूर्ण शिक्षा हेतु महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट की ओर से विशाल भूमि पूजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ट्रस्टी अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अयोध्या मंडल के आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय, भाजपा विधायक डॉ अमित सिंह, भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोहित सिंह, बीएसए सन्तोष पांडेय आदि रहे।
इस कार्यक्रम में वैदिक पंडितों द्वारा भूमि पूजन कराया गया। यह आयोजन अयोध्या क्षेत्र से सटे खाले का पुरवा में आयोजित किया गया।
इस दौरान मुख्य ट्रस्टी अजय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा बहुत जरूरी है आजकल सबके लिए। गरीब निर्धन असहाय छात्रों हेतु यहां पर निशुल्क महर्षि बाल विद्या मंदिर स्कूल खोला जाएगा। ताकि इस क्षेत्र के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के आयोजक व व्यवस्थापक समाजसेवी विकास श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर बुके भेंटकर सभी का स्वागत सत्कार किए। इस दौरान पार्षद विकास श्रीवास्तव, समाजसेवी रमेश यादव, अमित निषाद, चिंटू भाई, विदुर महाराज, एडवोकेट विशाल श्रीवास्तव, आनन्द सिंह, डीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…