UP पुलिस ट्रांसफर: रातों-रात बदले गए 37 दरोगा, एसएसपी श्लोक कुमार ने इनको दी नई जिम्मेदारी

थुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार रात को नौ निरीक्षक समेत 37 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। कई निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

निरीक्षक प्रवेश राणा को प्रभारी आईजीआरएस सेल, अरविंद सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना शेरगढ़ तथा सत्यप्रकाश को अतिरिक्त निरीक्षक कांटेवाला थाना कोसीकलां बनाया गया है। वहीं निरीक्षक संजय सिंह और मुकेश कुमार शर्मा को साइबर क्राइम थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक शिवप्रसाद सिंह और अनिल मिश्रा को अपराध शाखा में तैनात किया गया है।

इसी तरह विभिन्न थानों और शाखाओं में कई पुलिसकर्मियों नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। पुलिस लाइन से कई उपनिरीक्षकों को थाना राया, हाईवे, गोविंदनगर, महावन, गोवर्धन, शेरगढ़, बिहारीजी मंदिर की सुरक्षा में भेजा गया है। एसएसपी ने नई तैनाती पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…