यूपी पंचायत चुनाव: UP पंचायत चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, जिलों में पहुंचाए जा रहे मतपत्र

Spread the love

त्तरप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। अब जिलों में मतपत्र पहुंचाए जाने लगे हैं। सभी जिलों में करीब 60 करोड़ मतपत्र भेजे जाने हैं। इसलिए प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है।

निर्वाचन आयोग मतदाता पुनरीक्षण की पहली सूची जारी कर चुका है। उस पर आए दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। 28 मार्च को आयोग अंतिम सूची जारी करेगा। इस बीच आयोग मतपत्रों को भेजना शुरू कर चुका है। चूंकि मतपत्र भेजने में काफी वक्त लगता है, इसलिए इसकी प्रक्रिया सबसे पहले शुरू की है।

 

चुनाव समय पर होने की उम्मीद कम

हालांकि, अब तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं हुआ है। इससे चुनाव समय पर होने की उम्मीद कम है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि वे अपनी तैयारी पूरी कर रहे हैं जैसे ही आयोग का गठन होगा और फिर तारीखों का एलान किया जाएगा।

ओबीसी आयोग का गठन करने की पीआईएल पर सुनवाई 4 फरवरी को

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आयोग के गठन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश राज्य सरकार को देने के आग्रह वाली जनहित याचिका (पीआईएल) को 4 फरवरी को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की पीआईएल पर दिया है। याची का कहना है कि कानूनन पंचायत चुनाव से पहले ओबीसी आयोग का गठन आवश्यक है। इससे सीटों के आरक्षण का मुद्दा जुड़ा है।

और पढ़े  फिर विवादों में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या- अब UP में दर्ज हुई शिकायत, इस मामले में बढ़ेंगी मुश्किलें!

Spread the love
  • Related Posts

    मुरादाबाद में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, नैनीताल निवासी समेत 4 युवकों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveलखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रामपुर की तरफ से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। उनकी पहचान नैनीताल जिले के…


    Spread the love

    गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा, मेरठ से प्रयागराज का सफर होगा आसान, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज-मेरठ के बीच 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। रविवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ मनोज कुमार ने मेरठ में निरीक्षण…


    Spread the love