यूपी नगर निकाय चुनाव: मेयर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण में होगा बड़ा उलटफेर

Spread the love

उत्तर प्रदेश नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली में दी गई व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि इस बार सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है।
यूपी नगर निकाय चुनाव: मेयर और अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण में होगा बड़ा उलटफेर
नगर विकास विभाग ने निकाय चुनाव के लिए मेयर और अध्यक्ष की सीटों की आरक्षण को लेकर माथा-पच्ची शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश नगर निगम (स्थानों और पदों का आरक्षण और आवंटन) नियमावली में दी गई व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। यह माना जा रहा है कि इस बार सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है।
यूपी में इस बार मेयर की 17 सीटों के लिए चुनाव होना है। वर्ष 2017 में 16 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। नगर पालिका परिषद 200 और नगर पंचायत की 546 सीटों पर अध्यक्ष का चुनाव होना है। नगर विकास विभाग ने वार्डों के आरक्षण के लिए जिलों को 4 नवंबर तक समय दिया है। शासन यह मानकर चल रहा है कि 6 से 7 नवंबर तक जिलों से वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद शासन स्तर पर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
वार्ड आरक्षण के बाद सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में नगर पंचायत और नगर निगम अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जाएगा। नए निकायों में अधिकतर सीटें आरक्षित होने की संभावना जताई जा रही है। आरक्षित वर्ग की संख्या कम होने के बाद अनारक्षित वर्ग के लिए सीटें आरक्षित की जाएंगी। इसके बाद मेयर की सीटों पर आरक्षण होना है।
शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव होना है। यह माना जा रहा है कि मेयर की सीटों के आरक्षण में बड़ा उलटफेर होने वाला है। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि सीटों के आरक्षण के लिए चक्रानुक्रम का फार्मूला रखा जाए या फिर विस्तार होने की वजह से नया मानते हुए आरक्षित किया जाए। उच्च स्तर पर सहमति बनने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा

और पढ़े  लखीमपुर खीरी में निकली अनोखी बरात, दूल्हे के फैसले से दुल्हन खुश, लोग भी कर रहे तारीफ

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या-  140 पन्नों की एसआईटी रिपोर्ट से बढ़ी हलचल, चढ़ावा चोरी मामले के विस्तृत तथ्य और साक्ष्य जोड़े गए

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्र से जुड़े गबन प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी शनिवार देर रात अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार…


    Spread the love

    देहरादून- काले जादू का डर दिखाकर महिला से ठगी: विशेष पूजा और हवन का दिया झांसा, फिर की 2 लाख रुपये की ठगी

    Spread the love

    Spread the loveप्रेमनगर थाना क्षेत्र में सीमा तलवार ने खुद को पुजारी बताने वाले राहुल थापा पर अंधविश्वास फैलाकर और परिवार को काला जादू व बुरी शक्तियों का भय दिखाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *