Ayodhya:-मुख्यमंत्री योगी के वायरल वीडियो से मचा घमासान,महंत धर्मदास ने लगाए मौजूदा विधायक पर कई गंभीर आरोप बोले- सैकड़ों बीघा जमीन कब्जाई गई, देखें वीडियो।।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ पीछे खड़े लोगों को हटाते हुए कह रहे हैं कि आप पीछे हटिए, आपने बहुत जमीन कब्जा की है..।

उस समय मुख्यमंत्री के पीछे अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता व महंत धर्मदास मौजूद थे। मुख्यमंत्री की टिप्पणी और वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने इसको मुद्दा बना लिया है तो वहीं इस वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है। शनिवार को इस मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महंत धर्मदास ने न्यूभारत समाचार चैनल के संवाददाता से बातचीत में कहते हैं कि अयोध्या में जमीन के व्यापारी लग गए हैं। बोले कि अयोध्या विधायक व उनके परिवार ने यहां पर सैकड़ों बीघा जमीन खरीदा है, बेच रहे हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ने वायरल वीडियो में जो बोला है वह विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के लिए ही था।

महंत धर्मदास के बयान को लेकर वायरल वीडियो पर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि जो भी हो रहा है वह योजनाबद्ध तरीके से पार्टी, संगठन व हमको बदनाम करने का प्रयास है। वास्तविकता कुछ और है। मुख्यमंत्री जानते हैं कि उन्होंने किसके लिए कहा है, बाकी लोग जानें या न जानें क्या फर्क पड़ता है। विधायक ने कहा कि सीएम ने महंत धर्मदास जी को पीछे जाने के लिए कहा था..। कहा कि पहले भी मुझे बदनाम करने की कोशिश हो चुकी है लेकिन सांच को आंच नहीं…।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…