यूपी होमगार्ड Bharti 2025:- 10वीं पास के लिए 45,000 पद, आवेदन का आखिरी मौका कल, तुरंत भरें फॉर्म

Spread the love

त्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से होमगार्ड स्वयंसेवकों के बंपर भर्तियां निकली है, लेकिन इसके आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। बोर्ड के अनुसार कुल पदों की संख्या 45 हजार है और सिर्फ 17 दिसंबर 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बल्कि महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण भी तय किया गया है। जिससे बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा।

 

शैक्षणिक योग्यता 

इसके लिए उम्मीदवार को दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच हो और उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1995 से पहले और एक जुलाई 2007 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट है।

 

चयन प्रक्रिया

भर्ती की चयन प्रक्रिया में फिजिकल मानक और दौड़ भी शामिल है। पुरुष वर्ग की बात करें तो इनकी हाइट 168 सेमी, सीना 79-84 सेमी होनी चाहिए। दौड़ के लिए 28 मिनट मिलेगें, जिसमें 4.8 किमी दौड़ना होगा। महिला के लिए हाइट 152 सेमी निर्धारित की गई है। वजन कम से कम 40 किग्रा और दौड़ 16 मिनट में 2.4 किमी जरूरी है। एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को हाइट और सीने में अतिरिक्त छूट मिलेगी।

ड्यूटी भत्ता और सुविधाएं

होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये प्रतिदिन का भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही समय-समय पर महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

और पढ़े  PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

सबसे ज्यादा रिक्तियों वाले जिले

जिलें रिक्तियां
कानपुर नगर 1947
लखनऊ 1371
आगरा 1232
प्रयागराज 1219
हरदोई 1072

कौन नहीं कर सकता आवेदन

  • शारीरिक/मानसिक रूप से अयोग्य या दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • सरकारी/अर्द्धसरकारी सेवाओं में नियमित कर्मचारी।
  • जिन पर आपराधिक मुकदमा लंबित हो।
  • एक से अधिक पति/पत्नी वाले उम्मीदवार।
  • अन्य जिले के उम्मीदवार भी आवेदन नहीं कर सकते।

Spread the love
  • Related Posts

    PMKVY- पीएम कौशल विकास योजना से 1.64 करोड़ युवाओं को मिली ट्रेनिंग, 94% कंपनियां नौकरियां देने को तैयार

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार की प्रमुख कौशल विकास योजना प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत देशभर में अब तक 1.64 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण या ओरिएंटेशन दिया जा…


    Spread the love

    अग्निवीर INET- भारतीय नौसेना में अग्निवीर आईनेट की भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, 14 मार्च से भरें फॉर्म

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय नौसेना ने अग्निवीर (INET) 2026 भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अग्निवीर SSR 01/2027 और 02/2027, अग्निवीर MR 01/2027 और 02/2027 तथा…


    Spread the love