UP- राज्य में खत्म हुआ चक्रवात का असर, आज से दिन में दिखेगी तेज धूप, रात का तापमान बढ़ने का भी अलर्ट जारी

Spread the love

 

यूपी में मौसम एक बार फिर से सामान्य हो गया है।  दो दिन बारिश के बाद वातावरण में बढ़ी ठंड तीसरे दिन कम पड़ गई। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अब आगे ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि दर्ज किए जाने के आसार हैं। नवंबर में रातें अपेक्षाकृत कम ठंडी रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

इस बार मौसम को देखते हुए आम धारणा बन रही थी कि इस बार ठंड बहुत ज्यादा पड़ने वाली है लेकिन मौसम विभाग की माने तो ऐसा कुछ भी नहीं है और नवंबर में रातें कम ठंडी होंगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अक्टूबर के दौरान प्रदेश में 28.2 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 131 फीसदी अधिक कुल समेकित वर्षा 65.2 मिमी दर्ज की गई। इस दौरान सोनभद्र में सर्वाधिक 211.6 मिमी. वर्षा हुई जबकि वाराणसी 210.3 मिमी. के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि के दौरान प्रदेश में औसत मासिक न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक रहा वहीं औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1-3 डिग्री कम रहा।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, नकारात्मक हिंद महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव के दृष्टिगत प्रदेश में नवंबर के दौरान नगण्य औसत वर्षा के सापेक्ष अधिक वर्षा होने की संभावना है। नवंबर महीने के दौरान जहां प्रदेश के तराई इलाकों में दिन का औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व अन्य स्थानों पर यह सामान्य से कम रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश भाग में रात का औसत मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रदेश में कानपुर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सबसे कम बलिया में 24 डिग्री दर्ज किया गया। 

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच में एक और खुलासा, AI कैमरे लगवाने की हुई थी सिफारिश, ट्रस्ट ने नहीं लिया संज्ञान

गोंडा में गिरा कोहरा

जनपद में मौसम ने करवट ले ली है। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह घना कोहरा छा गया। इस सीजन का यह पहला कोहरा है। सुबह दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, तापमान में गिरावट आने से सर्दी ने दस्तक दे दी है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय शहर और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।


Spread the love
  • Related Posts

    हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।…


    Spread the love

    CM Yogi-: गाजियाबाद के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, पूजा-अर्चना की

    Spread the love

    Spread the love सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दुधेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने मंदिर पहुंच कर पहले जलाभिषेक किया उसके बाद महंत नारायण गिरी ने पटका पहना…


    Spread the love