यूपी: DM अंकल, हमारा घर हमें दिलवा दो.., मां-बाप की मौत के बाद मासूम भाई-बहन ने लगाई गुहार, जानें मामला

Spread the love

लिया में नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम ऋषभ सिंह खरवार और बहन रितिका सिंह खरवार अपने नाना पनिचा गांव निवासी राधेश्याम के साथ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

बच्चों का कहना है कि पिता और मां की बीमारियों से मौत हो चुकी है। पड़ोसियों ने मेरी मां का पूरा जेवरात भी रख कर घर में ताला लगा दिया। जिस कारण से हम दोनों भाई-बहन अपने नाना के यहां पनिचा रह रहे हैं।
जिलाधिकारी से नाना राधेश्याम खरवार ने फरियाद लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी सपना की मौत बीमारी से हो गई,और दामाद रोशन को पड़ोसियों ने प्रताड़ित कर मार डाला। जिनके दो छोटे-छोटे मासूम मेरे गांव पनिच रहते हैं। बेटी और दामाद के सारा आभूषण मासूम बच्ची की बड़ी मम्मी और बड़े पिता ने रख लिया है। घर में ताला लगाकर रखा है।

इसकी शिकायत जिले के कई अधिकारियों से की, लेकिन न्याय नहीं मिला। यही नहीं इन मासूम बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए सरकारी कार्यालय में चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। इसके बाद भी अब तक न्याय नहीं मिल सका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि उक्त मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाए। इसके साथ ही इन बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाए।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love