UP Chunav 2022: अयोध्या हनुमानगढ़ी के मंहत कल्याण दास ने की सपा प्रमुख से मुलाकात, अखिलेश यादव को दिया जीत का आशीर्वाद

Spread the love

UP Chunav 2022: अयोध्या हनुमानगढ़ी के मंहत कल्याण दास ने की सपा प्रमुख से मुलाकात, अखिलेश यादव को दिया जीत का आशीर्वाद

UP 2022: प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं. डोर टू डोर कैंपेन और जन संपर्क अभियान चल रहा है. भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस ने जोरशोर से चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है. राजनीतिक उठापठक तो तेज है ही साथ ही चुनाव में जीत के लिए साधु-संतों के आशीर्वाद का सहारा भी लिया जा रहा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान (10 फरवरी) में बस कुछ दिन ही बाकी हैं. प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं. अभी डोर टू डोर कैंपेन और जन संपर्क अभियान चल रहा है. भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस ने जोरशोर से चुनाव प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है. राजनीतिक उठापठक तो तेज है ही साथ ही नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है. इस चुनाव में जीत के लिए साधु-संतों के आशीर्वाद का सहारा भी लिया जा रहा है. आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या हनुमानगढ़ी के मंहत कल्याण दास मुलाकात की. इस मौके पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे.
हनुमानगढ़ी के महंत कल्याण दास से अखिलेश की मुलाकात
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज हनुमानगढ़ी के महंत कल्याण दास से मुलाकात की. मंहत कल्याण दास से अखिलेश यादव की बातचीत काफी लंबी चली. प्रदेश और देश में अमन चैन और खुशहाली को लेकर कई मुददों पर घंटों बात हुई. इस मौके पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे.
अखिलेश को दिया जीत का आशीर्वाद
महंत ने पूर्व सीएम को हनुमानगढ़ी का भोग प्रसाद, रामनामा, गदा भेंट किया. इसके साथ ही महंत कल्याण दास ने अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया
अखिलेश यादव ने भी भरोसा दिया कि समाजवादी सरकार बनने के बाद साधु-संतों की हरसंभव मदद और सहयोग किया जाएगा. बता दें कि मंहत कल़्याणदास हनुमान गढी गददीनशीन के उत्तराधिकारी है.

और पढ़े  गायिका आशा भोसले- राजकीय सम्मान से आज होगी आशा ताई की विदाई, दोपहर 3 बजे तक घर पर होंगे अंतिम दर्शन

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया तनाव: दक्षिणी लेबनान में 10KM का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा इस्राइल, होर्मुज पर मंथन

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में कई वर्षों की जंग के बाद अब शांति की लौ जलती दिख रही है। दरअसल, इस्राइल और लेबनान के बीच 10 दिन का युद्धविराम लागू…


    Spread the love

    चुनाव से पहले IT की कार्रवाई- TMC विधायक देबाशीष कुमार पर कसा शिकंजा, कोलकाता में घर-दफ्तर छापेमारी

    Spread the love

    Spread the loveकोलकाता में चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक देबाशीष कुमार के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार सुबह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *