UP- चक्रवात के साथ मानसून भी आज से पूरी तरह से हो जाएगा विदा, एक सप्ताह में चढ़ेगा आठ डिग्री तक पारा

कई दिनों की बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सोमवार को धूप खिलने से मौसम ने करवट लिया। बारिश और तेज हवाओं की रफ्तार थमने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय रहा मौसम तंत्र अब कमजोर पड़ गया है। इसके असर से अगले एक सप्ताह में प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

इधर सोमवार को पश्चिमी तराई के कुछ जिलों में बारिश हुई। कई जिलों में बादलों की आवाजाही भी रही। बिजनौर में सर्वाधिक 95 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद में 72 और अमरोहा में 71 मिमी बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश थमने और धूप खिलने से अब तापमान बढ़ेगा। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के संकेत हैं।

बारिश थमी तो खिल उठी धूप, आठ डिग्री चढ़ा पारा

 कई दिन तक लगातार बारिश के बाद सोमवार को राजधानी में मौसम ने करवट ली। बारिश थमी तो धूप खिली। इससे दिन का तापमान आठ डिग्री तक बढ़ गया। हवा में नमी बरकरार रहने से लोगों को उमस भी झेलनी पड़ी।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को धूप की तल्खी और बढ़ेगी। इससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

और पढ़े  UP में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच: कांग्रेस ने चिन्हित की ये 150 सीटें, सपा को ओवैसी-चंद्रशेखर की भी चिंता

यह रविवार के मुकाबले आठ डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें 0.2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

  • Related Posts

    संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

    सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी का कबूलनामा उसे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में रखने का आधार नहीं हो…

    UP: भारत- विंडीज टी-20 मुकाबला लखनऊ में, टिकट दरों में की गई भारी गिरावट से बढ़ी बिक्री, 4 को आएंगी टीमें

    भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह अक्तूबर को अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में एक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री ने अब जोर पकड़ लिया…