यूपी- 12.55 करोड़ मतदाताओं की रफ सूची आज होगी जारी, प्रक्रिया में लिस्ट से हटाए गए हैं 2.89 करोड़ नाम

 

उत्तरप्रदेश में चुनाव आयोग मंगलवार को कच्ची मतदाता सूची जारी करेगा। इसमें 12.55 करोड़ मतदाता होंगे। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यह स्थानांतरित, अनुपस्थित व मृत आदि श्रेणी में हैं। सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सोमवार को बैठक कर तैयारियों को जायजा लिया। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया है कि वे शुद्ध मतदाता सूची जारी करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं। मंगलवार से छह फरवरी तक मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। वहीं 27 फरवरी तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा।

जिन 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे, उनमें 1.26 करोड़ स्थायी रूप से स्थानांतरित, 46 लाख मृत, 23.70 लाख डुप्लीकेट, 83.73 लाख अनुपस्थित व 9.57 लाख अन्य श्रेणी के मतदाता हैं। प्रदेश में 91 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान हो गया है। यानी, उनका नाम पक्की मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा।

यहां बता दें कि आयोग ने 27 अक्तूबर को एसआईआर कराने की घोषणा की थी। उसके बाद 30 नवंबर और 11 दिसंबर को संशोधित कार्यक्रम जारी किए गए। आयोग ने मंगलवार को तीसरी बार एसआईआर का समय बढ़ाया। चुनाव आयोग अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर एसआईआर करवा रहा है।

और पढ़े  एयर शो: पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी कल आएंगे, बंद होंगे रास्ते, एसपीजी ने नमो घाट पर डाला डेरा

 

  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- चक्रवात की वजह से 28 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, सक्रिय हुई सरकार, अलर्ट घोषित

    चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बेमौसम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए…