अनोखा प्रदर्शन: केंद्रीय राज्य मंत्री के घर पर भेड़ों के साथ पहुंचे सैकड़ों लोग,प्रदर्शन देख छूटे पुलिस के पसीने

 

 

नगर जाति प्रमाणपत्र के लिए रविवार को राष्ट्रीय धनगर महासभा ने केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के आवास के समीप भेड़ के झुंड के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंत्री ने अपना जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया, लेकिन अपने समाज के लोगों को अब तक न्याय नहीं दिला पाए हैं। समाज के लोग अब तक इस लाभ से वंचित हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आवास से पहले ही रोका और वापस भेज दिया।

धनगर जाति प्रमाणपत्र जारी करो… जारी करो, लिखे हुए बैनर और पोस्टर लेकर भेड़ों के साथ लोगों ने मानस नगर से साकेत कॉलोनी स्थित राज्य मंत्री के आवास के मार्ग पर पैदल मार्च किया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने बताया कि 50 से अधिक परिवार ऐसे हैं। जिनके बाप-दादा के पास धनगर प्रमाणपत्र थे, लेकिन उनके पाैत्र और पुत्रों को प्रशासन प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है।

केंद्रीय राज्य मंत्री धनगर जाति के लोगों को प्रमाणपत्र का लाभ दिलाने के मामले में उदासीन हैं। उन्होंने कहा कि प्रमाणपत्र जारी नहीं हुए तो दिल्ली में संसद भवन तक हुंकार भरेंगे। उधर, राज्य मंत्री आवास के घेराव की सूचना पर शहर का भारी पुलिस फोर्स साकेत कॉलोनी पहुंच गया। सीओडी तिराहा की मुख्य मार्ग से मंत्री आवास की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी।

प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग कर पुलिस ने रोक लिया। अनुसूचित जाति के धनगर प्रमाणपत्र का अनुचित लाभ लेने की शिकायतों के बाद शासन व प्रशासनिक स्तर से नए प्रमाणपत्र जारी करने पर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसे लेकर धनगर महासभा आंदोलित हैं।
और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…