अनोखा मामला:- पहले युवती से किया दुष्कर्म,फिर लिए दोनों ने सात फेरे,पुलिस की मौजूदगी में थाने मे घंटों तक चली पंचायत ।।

Spread the love

अनोखा मामला:- पहले युवती से किया दुष्कर्म,फिर लिए दोनों ने सात फेरे,पुलिस की मौजूदगी में थाने मे घंटों तक चली पंचायत ।।

यूपी के मेरठ में एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया गया कि दुष्कर्म पीड़िता की आरोपी के साथ ही शादी करा दी गई। हालांकि, इससे थाने में पंचायत हुई थी।

कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया था दुष्कर्म-
बताया गया कि आरोपी ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी। वहीं, थाने में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत हुई।

पंचायत में आरोपी ने किया शादी करने का वादा-
वहीं, थाने में हुई पंचायत में आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा कर लिया। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्यों की मौजदूगी में मंदिर में युवक-युवती ने जयमाला डालकर सात फेरे लिए।
पीड़ित युवती के पिता ने बताया कि जल्द दोनों की कोर्ट मैरिज कराई जाएगी। उधर, टीपी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों के परिवार के बीच सहमति हो गई है। दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली है।


Spread the love
और पढ़े  Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    नोएडा में आक्रोशित कर्मचारियों ने किया पथराव,सेक्टर 80 में पत्थरबाजी; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कल हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद नोएडा के फेज 2 में प्रदर्शनकारी आज फिर से जमा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *