यूनियन बजट 2026-27: पहली बार रविवार के दिन पेश होगा बजट, जानिए वित्त मंत्री सीतारमण के नौंवे बजट का शिड्यूल

Spread the love

वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय आम बजट इस बार रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को औपचारिक घोषणा में बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 के दिन संसद में बजट पेश करेंगी। यह पहली बार होगा जब देश का आम बजट रविवार के दिन सदन पटल पर रखा जाएगा। आइए जानते हैं बजट 2026-27 का पूरा कार्यक्रम।

 

मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड के करीब पहुंचीं सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के लिए बजट 2026-27 व्यक्तिगत तौर भी पर खास होगा। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा। इस बार का बजट पेश करते ही वित्त मंत्री सीतारमण पूर्व वित्त मंत्री मोरारजी देसाई द्वारा स्थापित सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। मोरारजी देसाई ने अपने कार्यकाल में कुल 10 बजट पेश किए थे। निर्मला सीतारमण अब उस ऐतिहासिक आंकड़े से महज एक कदम दूर हैं।

 

28 जनवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत

संसद के बजट सत्र का पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को होगी और यह 2 अप्रैल तक चलेगा।

    • राष्ट्रपति का अभिभाषण: सत्र का आगाज 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन से होगा। वह लोकसभा कक्ष में दोनों सदनों के सदस्यों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
  • आर्थिक सर्वेक्षण: राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद, वित्त मंत्री द्वारा संसद के दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की संभावना है।

13 फरवरी से 9 मार्च तक रहेगा अवकाश

संसदीय प्रक्रियाओं और बजट प्रस्तावों की बारीकी से जांच सुनिश्चित करने के लिए सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है-

  • पहला चरण: 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा।
  • अवकाश: 13 फरवरी के बाद सत्र स्थगित रहेगा और 9 मार्च को दोबारा शुरू होगा। इस अंतराल का उपयोग संसदीय समितियों द्वारा बजट प्रस्तावों की जांच के लिए किया जाएगा।
  • दूसरा चरण: 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।
और पढ़े  War: 'अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा', ईरान का दावा- 10 लाख लड़ाके हैं तैयार

सरकार ने 1 फरवरी को आधिकारिक तौर पर ‘बजट दिवस’ के रूप में नामित किया है। रविवार को बजट पेश करने का निर्णय और निर्मला सीतारमण का नौंवा बजट, आगामी सत्र को राजनीतिक और आर्थिक दोनों ही लिहाज से महत्वपूर्ण बनाता है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होंगी कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सरकार क्या आर्थिक रोडमैप पेश करती है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love