DDA की नई स्कीम से 12.50 लाख में मिलेगा अपना घर, रेडी टू मूव ईडब्ल्यूएस फ्लैट, 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन

Spread the love

 

डीडीए ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक ओर सस्ती हाउसिंग स्कीम लॉन्च की है। जनता आवास योजना के तहत द्वारका मोड़ के पास और छतरपुर मेन रोड पर महज 12.50 लाख रुपये के आसपास रेडी टू मूव फ्लैट मिलेंगे। 31 दिसंबर को हाउसिंग स्कीम का ब्रोशर लॉन्च होगा, जिसमें पता चलेगा कि किस जगह पर कितने फ्लैट्स मौजूद हैं। इसके लिए 7 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

योजना के तहत द्वारका मोड़ और चंदनहौला गांव छतरपुर मेन रोड क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के रेडी टू मूव इन फ्रीहोल्ड फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत करीब 12.63 लाख रुपये रखी गई है, जो दिल्ली में सबसे सस्ते आवास विकल्पों में से एक मानी जा रही है। डीडीए के मुताबिक योजना का ब्रोशर 31 दिसंबर से उपलब्ध होगा, जबकि फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू की जाएगी। इच्छुक आवेदक डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। डीडीए अधिकारियों के मुताबिक फ्लैट पूरी तरह तैयार हैं, यानी लोगों को बुकिंग के बाद लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होगी।


Spread the love
और पढ़े  कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार बाइक से टकराई, आरोपियों ने तोड़े शीशे, पुलिस ने तीन को पकड़ा
  • Related Posts

    गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    Spread the love

    Spread the loveदिग्गज गायिका आशा भोसले नहीं रहीं। उनके निधन पर फिल्म, खेल और राजनीति जगत की हस्तियां श्रद्धांजलि दे रही हैं और दुख जता रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…


    Spread the love

    BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप,सभी सांसद 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहें,महिला आरक्षण पर चर्चा..

    Spread the love

    Spread the loveभाजपा ने आगामी विशेष संसद सत्र को लेकर अपने सभी सांसदों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के लिए…


    Spread the love