Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना ।

Spread the love

Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना ।

शाहजहांपुर –

उमेश हत्याकांड के मामले में बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को सोमवार की सुबह बरेली से पुलिस काफिले के साथ रवाना किया गया । उमेश हत्याकांड के मामले में 28 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में अशरफ की पेशी होना है ।‌ सुबह बरेली जेल से यह काफिला पुलिस की कस्टडी में फरीदपुर, कटरा का सफर तय करते हुए शाहजहांपुर में 10:00 बजे के करीब दाखिल हुआ ।‌ माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच जिले की सीमा से पास कराया गया । इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी शाहजहांपुर सीमा के प्रारंभ होने से सीमा की समाप्ति तक आगे-आगे पायलट के रूप में चलती रही । हालांकि लोकल पुलिस द्वारा इस काफिले के गुजरने के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी देने से बचा गया । गौरतलब है उमेश हत्याकांड में नाम दर्ज माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को सुरक्षा कारणों से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया था । 28 मार्च को प्रयागराज में उमेश हत्याकांड के मामले में कोर्ट में सुनवाई है जिसके तहत पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच में बरेली से प्रयागराज ले जाने की व्यवस्था की । सुबह 10:00 बजे यह काफिला शाहजहांपुर जनपद से पूरी सुरक्षा के साथ लखनऊ की तरफ रवाना हो गया ।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *