Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना ।

Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना ।

शाहजहांपुर –

उमेश हत्याकांड के मामले में बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को सोमवार की सुबह बरेली से पुलिस काफिले के साथ रवाना किया गया । उमेश हत्याकांड के मामले में 28 मार्च को प्रयागराज की कोर्ट में अशरफ की पेशी होना है ।‌ <strong>Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना । </strong>सुबह बरेली जेल से यह काफिला पुलिस की कस्टडी में फरीदपुर, कटरा का सफर तय करते हुए शाहजहांपुर में 10:00 बजे के करीब दाखिल हुआ ।‌ माफिया डॉन अतीक अहमद के भाई अशरफ को भारी सुरक्षा के बीच जिले की सीमा से पास कराया गया । <strong>Umesh Pal Hatyakand: बरेली जेल में बंद माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को बरेली से पुलिस काफिले के साथ किया गया रवाना । </strong> इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी भी शाहजहांपुर सीमा के प्रारंभ होने से सीमा की समाप्ति तक आगे-आगे पायलट के रूप में चलती रही । हालांकि लोकल पुलिस द्वारा इस काफिले के गुजरने के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी देने से बचा गया । गौरतलब है उमेश हत्याकांड में नाम दर्ज माफिया डॉन अतीक अहमद का भाई अशरफ को सुरक्षा कारणों से बरेली जेल में शिफ्ट किया गया था । 28 मार्च को प्रयागराज में उमेश हत्याकांड के मामले में कोर्ट में सुनवाई है जिसके तहत पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच में बरेली से प्रयागराज ले जाने की व्यवस्था की । सुबह 10:00 बजे यह काफिला शाहजहांपुर जनपद से पूरी सुरक्षा के साथ लखनऊ की तरफ रवाना हो गया ।

और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ के टुकड़े करने वाली पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा
  • Related Posts

    UP में तीन महीने में पंचायत चुनाव,निवर्तमान ग्राम प्रधान बने रहेंगे प्रशासक

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को ग्राम पंचायत चुनाव मामले की सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने मामले में आदेश दिया है कि तीन महीने में चुनाव कराना होगा। तब तक निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक बने…

    मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा का एलान,फैसला सुनते ही रो पड़े, अदालत के सवाल पर दोनों रहे मौन

    मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने दोनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत का फैसला सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल…