देहरादून: डाट काली मंदिर के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत, उड़े परखच्चे,1 की मौत, दो घायल

 

देहरादून के धूलकोट डाट काली मंदिर के पास दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  रुड़की: आईआईटी के दीक्षांत समारोह का समापन, स्नातकोत्तर और पीएचडी के 1424 छात्रों को मिली डिग्रियां
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…