Twitter:- नमस्ते ट्विटर यूजर अब सभी को देने होगे पैसे,देने होगें 8 डॉलर वरना नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Spread the love

ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क पूरे फॉर्म में हैं। दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट भी एलन मस्क के आठ डॉलर वाले फैसले का विरोध कर रहे हैं लेकिन एलन मस्क लगातार कह रहे हैं कि चाहे कुछ भी कर लो, आठ डॉलर तो देने ही होंगे। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एलन मस्क सभी Twitter यूजर्स से पैसे वसूलेंगे।

एक रिपोर्ट में दावा किआ जा रहा है कि एलन मस्क सभी ट्विटर यूजर्स से शुल्क लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ट्विटर के सभी यूजर्स को Twitter ब्लू सर्विस लेनी होगी। इस संबंध में हाल ही में Twitter के कर्मचारियों के साथ एलन मस्क की एक मीटिंग भी हुई है।

शुरुआत में कुछ दिनों तक आप Twitter का इस्तेमाल फ्री में कर पाएंगे, लेकिन एक महीने बाद आपको ट्विटर की पेड सर्विस ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना ही होगा। कहा जा रहा है कि एलन मस्क जल्द ही नया वेरिफिकेशन फीचर भी पेश करने वाले हैं।
Twitter ब्लू सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री में मिलेगा ब्लू टिक
Twitter के नए मालिक एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ब्लू सब्सक्राइबर्स को ब्लू टिक ऑटोमेटिक मिलेगा, जबकि पहले यह सिर्फ पत्रकार, संस्था, सेलेब्रिटी और पब्लिक फिगर को मिलता था, हालांकि पहले यह फ्री था और अब यह शुल्क आधारित हो गया है। अमेरिकी यूजर्स से ट्विटर ब्लू के लिए मासिक तौर पर 7.99 डॉलर यानी करीब 656 रुपये वसूले जाएंगे। भारत में इसकी क्या कीमत होगी, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

और पढ़े  इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    आज अलविदा जुमा: 26 साल बाद रमजान में पांच जुमे का संयोग, इबादत-दुआ और नेकी का खास मौका

    Spread the love

    Spread the loveइस बार रमजान का महीना एक खास और दुर्लभ संयोग लेकर आया है। 26 साल बाद ऐसा मौका आया है जब पूरे रमजान में पांच जुमे पड़ रहे…


    Spread the love

    असम में CM हिमंत बिस्वा सरमा ने रोड शो कर दिखाई ताकत,इस सीट से दाखिल करेंगे अपना नामांकन

    Spread the love

    Spread the loveअसम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा आज नामांकन पर्चा भरेंगे। इससे पहले उन्होंने कामरूप मेट्रो से विधानसभा कार्यालय की ओर अपना रोड शो किया. इसे शक्ति प्रदर्शन के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *