ट्रंप का एशिया दौरा शुरू- 8 साल बाद आसियान सम्मेलन में होंगे शामिल, चीन के साथ व्यापार पर चर्चा की उम्मीद

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार रात वॉशिंगटन से निकलकर पांच दिवसीय एशिया यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में वह मलयेशिया, जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे। यह जनवरी में पद संभालने के बाद उनकी पहली एशिया यात्रा है और अब तक की सबसे लंबी विदेश यात्रा है। उनकी यात्रा का सबसे अहम पड़ाव महीने के अंत में होगा, जिसमें वह दक्षिण कोरिया में होने वाले एपेक सम्मेलन में चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में व्यापार और ताइवान मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है।

 

ट्रंप का यह दौरा चीन के साथ तनाव कम करने, दक्षिण कोरिया की व्यापारिक चिंताओं पर चर्चा करने और दक्षिण-पूर्व एशिया में शांति स्थापित करने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है।

 

क्या ट्रंप की मुलाकात शी जिनपिंग से होगी?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट के मुताबिक, ट्रंप गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। हालांकि दोनों नेताओं की बातचीत किन मुद्दों पर होगी, इसे लेकर अभी अटकलें लगाई जा रही हैं। एपेक शिखर सम्मेलन में यह बैठक सबसे चर्चाओं में से बनी रह सकती है। दोनों देशों के नेताओं के बीच वार्ता से उम्मीद है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव को कम किया जा सकेगा, जो दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है।

ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह चीन से आने वाले निर्यात पर लगाए गए टैरिफ (आयात शुल्क) को घटाने पर विचार कर सकते हैं, लेकिन इसके बदले में उन्होंने बीजिंग से कुछ रियायतों की मांग की है। इनमें अमेरिकी सोयाबीन की खरीद दोबारा शुरू करना और फेंटानिल ड्रग बनाने में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक पदार्थों की आपूर्ति पर रोक लगाना शामिल है। अगर व्यापारिक तनाव नहीं घटा, तो यह अमेरिकी उद्योगों को और नुकसान पहुंचा सकता है, जो पहले ही ट्रंप की नीतियों से प्रभावित हैं। दोनों नेता ताइवान के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं, क्योंकि यह चिंता बनी हुई है कि शी जिनपिंग के दबाव में ट्रंप ताइवान के प्रति वॉशिंगटन के समर्थन पर नरम रुख अपना सकते हैं।

और पढ़े  बंगाल में आज हो सकता है CM के नाम का एलान, दोपहर बाद विधायक दल की बैठक, गृह मंत्री शाह रहेंगे मौजूद

क्या दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए व्यापारिक सौदे होंगे?
अमेरिकी राष्ट्रपति रविवार को मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आसियान सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन ऐसे समय हो रहा है, जब आसियान के 10 देशों ने पिछले वर्ष अमेरिका को 312 अरब डॉलर का निर्यात किया, जो 2017 में 142 अरब डॉलर था। ट्रंप 2017 के बाद पहली बार आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहां उनकी मुलाकात वियतनाम और थाईलैंड के नेताओं से होगी। चर्चा का केंद्र बिंदु अमेरिका के व्यापार घाटे को घटाना रहेगा, जिसमें इन दोनों देशों की बड़ी भूमिका है।

क्या एक और ‘संघर्ष’ का अंत होगा?
व्यापारिक मुद्दों के अलावा, ट्रंप की मलयेशिया यात्रा का एक राजनयिक मकसद भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, वह थाईलैंड और कंबोडिया के बीच जुलाई में हुए खूनी संघर्ष के बाद बनाए गए अस्थायी युद्धविराम को मजबूत करने की दिशा में प्रगति देखना चाहते हैं। अगर इस दिशा में कोई समझौता सफल होता है, तो ट्रंप इसे दुनिया के मंच पर ‘शांति दूत’ के रूप में अपनी भूमिका दिखाने के अवसर के रूप में पेश कर सकते हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    पीएम मोदी बोले- पेट्रोलियम उत्पादों का संयम से करें इस्तेमाल’, इससे विदेशी मुद्रा की होगी बचत

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भारी तनाव और युद्ध के माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बहुत बड़ी अपील की है। रविवार को तेलंगाना…


    Spread the love

    बांग्लादेश HC ने हिंदू साधु चिन्मय दास की जमानत याचिका खारिज की, हत्या मामले में जारी रहेगा ट्रायल

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में हिंदू संत ब्रह्मचारी चिन्मय कृष्ण दास को बड़ा झटका लगा है। देश के हाईकोर्ट ने रविवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा…


    Spread the love