ट्रंप की धमकी- कनाडा पर बढ़ाएंगे टैरिफ,क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर भी शुल्क लगाने की चेतावनी

Spread the love

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कनाडाई विमानों पर 50 फीसदी और क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ अपने व्यापारिक रुख को और सख्त करते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका में बेचे जाने वाले कनाडाई विमानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है।

यह कदम अमेरिका और कनाडा के बीच जारी व्यापार युद्ध में ताजा बढ़ोतरी माना जा रहा है, जो ट्रंप और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच बढ़ते टकराव के बीच सामने आया है।

 

क्यूबा को तेल देने वाले देशों पर फूटेगा टैरिफ बम
वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत क्यूबा को तेल बेचने या आपूर्ति करने वाले देशों से आने वाले किसी भी सामान पर शुल्क लगाया जाएगा। ट्रंप के इस फैसले से मैक्सिको पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम ने इस हफ्ते कहा कि उनकी सरकार ने अस्थायी रूप से क्यूबा को तेल की आपूर्ति रोक दी है। उन्होंने कहा कि यह एक संप्रभु फैसला था, जो अमेरिका के दबाव में नहीं लिया गया था। गौरतलब है कि ट्रंप क्यूबा सरकार से दूरी बनाने के लिए मैक्सिको पर दबाव डाल रहे हैं।

कनाडा ने क्या किया, जो भड़के ट्रंप?

 

  • कनाडा पर टैरिफ लगाने की धमकी वाले अपने बयान में ट्रंप ने कहा कि यह कदम कनाडा की ओर से जॉर्जिया के सवाना स्थित गल्फस्ट्रीम एयरोस्पेस द्वारा बनाए गए विमानों के प्रमाणन से इनकार के जवाब में उठाया जा रहा है।
  • उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो अमेरिका कनाडा से आयात होने वाले सभी विमानों पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाएगा।
  • ट्रंप ने यह भी कहा कि इसके जवाब में अमेरिका कनाडा के सभी विमानों का प्रमाणन रद्द कर सकता है, जिसमें बॉम्बार्डियर के विमान भी शामिल होंगे।
  • इससे पहले, ट्रंप ने सप्ताहांत में कनाडा के खिलाफ 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी, यदि उसने चीन के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाया।
  • हालांकि, उस धमकी में भी टैरिफ लागू करने की समय-सीमा स्पष्ट नहीं की गई थी, जबकि कनाडा पहले ही चीन के साथ एक समझौता कर चुका है।
और पढ़े  ब्रिटिश एयरवेज- उड़ान के दौरान महिला की मौत, 13 घंटे शव के साथ यात्रा को मजबूर हुए यात्री

Spread the love
  • Related Posts

    Pollution: 1 अप्रैल से धूल और मलबा फैलाने पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरों से की जाएगी निगरानी

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने निर्माण और तोड़फोड़ (सीएंडडी) गतिविधियों को लेकर सख्त निर्देश जारी…


    Spread the love

    एलपीजी संकट: मुंबई में चोरी हो गए 27 गैस सिलेंडर, पुलिस की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveमुंबई के कांदिवली (पश्चिम) इलाके में एक डिलीवरी टेंपो से 27 एलपीजी सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच…


    Spread the love