श्रद्धांजलि: प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के लिए रवाना प्रकाश सिंह बादल को देंगे अंतिम श्रद्धांजलि।

Spread the love

श्रद्धांजलि: प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के लिए रवाना प्रकाश सिंह बादल को देंगे अंतिम श्रद्धांजलि।

शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को अंतिम श्रद्धांजलि देने दोपहर 12 बजे पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि बेहद दुखी हूं। प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति की विराट हस्ती और उल्लेखनीय नेता थे। जिन्होंने हमारे देश के लिए बहुत योगदान दिया। पंजाब की प्रगति के लिए अथक परिश्रम किया व कठिन समय में राज्य को सहारा दिया।

प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा के रास्ते गांव बादल पहुंचेगी।


Spread the love
  • Related Posts

    चंडीगढ़ की 116 दुकानें पर चला बुलडोजर, सड़क बंद, भारी पुलिस बल तैनात

    Spread the love

    Spread the love पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट में रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। फर्नीचर मार्केट की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर ढहा दिया…


    Spread the love

    आप को झटका: विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा,छोड़ी सियासत,कहा- दिल भारी हो रहा है

    Spread the love

    Spread the love   खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। मान ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरा दिल भारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *