ट्राई रिपोर्ट: जियो ने जोड़े 26.44 लाख ग्राहक, वीआई में 6.47 लाख से अधिक गिरावट

 

कर्ज संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अब उपभोक्ता भी कंपनी का साथ छोड़ रहे हैं। आलम यह है कि अप्रैल, 2025 में वीआई के ग्राहकों की संख्या में 6.47 लाख से अधिक की गिरावट आई है।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 26.44 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में भी 1.70 लाख बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम के ग्राहकों की संख्या में भी क्रमश: 1.55 लाख एवं 67,668 की कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर की संख्या में 5.7 लाख की मजबूत वृद्धि दर्ज की। मार्च में कंपनी ने 3.3 लाख सब्सक्राइबर जोड़े थे। जियो एयर फाइबर अब 5,900 से अधिक शहरों/कस्बों में उपलब्ध है। कंपनी 81.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे है। एयरटेल ने 1.6 लाख 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 18.1 फीसदी है।

 

और पढ़े  सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…