दर्दनाक घटना: बंदर ने मारा झपट्टा, छत से गिरकर 3 साल की बच्ची की मौत

रेली के थाना इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर में एक परिवार में बुधवार को होली के उल्लास के बीच एक चीख ने सन्नाटा पसार दिया। घर की छत पर होली खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची बंदर की घुड़की से डरकर भागी तो अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। परिजन उसे तुरंत शहर के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन साहू की तीन साल की बेटी आकांक्षा उर्फ तनिष्का बुधवार सुबह परिवार के अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर होली खेल रही थी। इस दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ गया। तनिष्का के हाथ में गुलाल की थैली देख एक बंदर ने उसकी ओर झपट्टा मारते हुए घुड़की दी। इससे बच्ची बुरी तरह सहम गई।

डर से पीछे हटते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे सड़क पर जा गिरी। बच्ची की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो देखा कि बच्ची के सिर से काफी खून बह रहा है। वह तनिष्का को तत्काल शहर के अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ती थी बच्ची
ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करके परिवार पालते हैं। उनकी दो बेटियों में तनिष्का दूसरे नंबर की थी। वह गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाती थी। जैसे ही बच्ची की मौत की खबर मां ममता को मिली, वह बेहोश हो गईं। तनिष्का की बड़ी बहन भी रो रही थी। आसपास के कई घरों में खाना नहीं बना।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

बंदरों की बढ़ती तादाद से ग्रामीणों में गुस्सा
मुड़िया अहमदनगर के ग्रामीणों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। आए दिन वह बच्चों और बुजुर्गों पर हमला करते हैं। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र पटेल ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है। बंदरों की वजह से गांव में बच्चों का बाहर निकलना और छत पर जाना मुश्किल हो गया है।

शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग बंदरों को पकड़ने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधान ने कहा कि प्रशासन से शीघ्र बंदरों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाने की मांग करेंगे ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।

  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…