दर्दनाक घटना:- मासूम को कुत्तों ने नोंचकर मार डाला, हाथ और पांव लेकर भागे, पुलिस कर रही तलाश

Spread the love

यूपी के संभल जिला स्थित गांव पौटा निवासी बंटी की नौ वर्षीय बेटी रिया गौतम को आवारा कुत्तों के झुंड ने नोंचकर मार डाला। यह घटना उस समय हुई जब वह खेत से घर लौट रही थी। रिया के तहेरे भाई तरुण कुमार ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रिया की मां ममता और दादी मुन्नी खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। उनके साथ रिया भी चली गई। मां और दादी पशुओं के लिए चारा काटने में लगी रहीं लेकिन रिया घर आने के लिए अकेली ही चल पड़ी। रास्ते में श्मशान घाट के निकट आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर गेहूं के खेत में ले गए। गांव वाले और परिजन जब तक दौड़कर पहुंचे, कुत्तों ने रिया को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था।

 

कुत्तों ने कंधा-पैर किया अलग
लोगों ने बताया कि रिया का बांया हाथ कंधे से अलग था, जो मौके पर ही नहीं मिला। बांया पैर भी जख्मी था जो जांघ से अलग ही था। उसकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही हजरतनगर गढ़ी पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लिया।

 

एसडीएम बोले- मुआवजा दिलाएंगे
इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संभल के एसडीएम रामानुज ने बताया कि कुत्तों के हमले में मासूम बालिका की मौत हुई है। बालिका के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है। वह नियमानुसार परिजनों को इसका मुआवजा दिलाएंगे। वहीं, कुत्तों की समस्या को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित को इसमें लगाकर इसका समाधान कराया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं सामने न आएं।

और पढ़े  अयोध्या: सुबह 9 बजे से रात 8:30 बजे तक नहीं हो पाएंगे दर्शन, ऐसा रहेगा शेड्यूल

24 सितंबर को पांच साल के बच्चे को मार डाला था
इससे पहले ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सिरपुड़ा निवासी इशरत अली के पांच वर्षीय बेटे शान को भी खूंखार कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। किसान इशरत अली ने का बेटा शान 24 सितंबर की सुबह घर के बाहर अकेला ही खेल रहा था।

इसी दौरान कुत्तों का झुंड बच्चे पर टूट पड़ा। चीख सुनकर जब तक परिजन और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तब तक कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। बच्चे के चेहरे के साथ ही शरीर के अन्य अंगों पर गहरे जख्म हो गए थे। उसे इलाज के लिए परिजन तुरंत सीएचसी असमोली ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: रामलला ने पगड़ी पहनी- हाथ में पिचकारी लिए दिखे, अलौकिक स्वरूप ने मन मोहा, अबीर-गुलाल अर्पित कर विशेष भोग लगा

    Spread the love

    Spread the loveहोली के पावन पर्व पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला ने भक्तों को विशेष श्रृंगार में दर्शन दिए। पगड़ी धारण किए और हाथ में पिचकारी लिए रामलला…


    Spread the love

    2026 होली- शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच निकला लाट साहब का जुलूस, रंगों के साथ-साथ हुई जूता-चप्पलों की बौछार

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर में होली पर रंगों की फुहार और जूते-चप्पलों की बौछार के बीच लाट साहब का जुलूस निकाला गया। रास्ते में कई जगह पर लाट साहब का स्वागत…


    Spread the love