गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।
हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे चार लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है। जबकि एक गंभीर घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं।
हादसे में मृतक
- अशोकबेन पटेल (49 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।
- रुतिका अशोकभाई पटेल (19 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।
- घनश्यामभाई सरवालिया (32 वर्ष) – निवासी गुजरात।
- सुरेंद्र सिंह – निवासी हरिद्वार (वाहन चालक)।
घायल
1. वेदांत अशोकभाई पटेल (17 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।
लापता
- सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45 वर्ष) – निवासी दूसरी मंजिल, शिवालिक रेजीडेंसी, ललिता चौकड़ी, कटारगाम, सूरत सिटी, गुजरात।
- किरणबेन विशालभाई पटेल (34 वर्ष) – निवासी सरवालियाना चौक के पास, सायला, सुरेंद्रनगर, गुजरात।







