देहरादून- ISBT पर दर्दनाक हादसा..सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Spread the love

 

ईएसबीटी चौकी के सामने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस ने बुजुर्ग को टक्कर मारी जिसके बाद स्वराज सिंह चौहान(76) ने मौके पर दम तोड़ दिया। वह कालसी के ग्राम सवाई के रहने वाले थे। पुलिस कर्मियों ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचित कर दिया है।

रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर सवाल

इस हादसे ने आईएसबीटी तिराहे पर रोड डिजाइन और यातायात प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह जगह देहरादून के सबसे व्यस्त तिराहों में एक है। इस मार्ग पर अंतरराज्यीय बसों और स्थानीय यातायात का भारी दबाव रहता है। खासकर सुबह-शाम के समय। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तिराहे पर यात्री वाहन के जमघट और बसों के सवारियां चढ़ाने-उतारने के बीच यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाएं आम हैं, कई वाहन बेहद तेज रफ्तार में निकलने की कोशिश करते हैं, जिसकी वजह से सड़क पार करते राहगीर वाहनों की चपेट में आकर हादसे का शिकार होते हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- चुना भट्टा के पास मिली महिला की लाश, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love