हल्द्वानी: कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 की मौत

Spread the love

 

 

 नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दोगांव में पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर शनिवार रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में रोहतक (हरियाणा) निवासी चालक सोनू कुमार (32) और बदरपुर दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। 108 समेत अन्य एंबुलेंस से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बदरपुर बार्डर दिल्ली निवासी पर्यटकों का दल बीते दिनों बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया था। शनिवार रात सभी दिल्ली लौट रहे थे। करीब 10 बजे दोगांव में मटियाली बैंड पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे यात्रियों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लगभग दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों में एक साल की मासूम, चालक का सहायक भी शामिल है। हादसा इतना भयावह था कि चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। सूचना पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। इधर, बताया जा रहा है कि वाहन 12 मीटर गिरकर पेड़ से अटक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज करते चिकित्सक। स्रोत : सोशल मीडिया

ये हुए घायल:
विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वंश अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, शिल्पी, हेमंत, श्रुति, अंशिका, सोनिया, निकिता। इनके अतिरिक्त चार बच्चे भी सवार थे।

और पढ़े  चमोली- चारधाम जाएंगे रोडवेज के टैंपो ट्रेवलर, होगी बुकिंग, हरिद्वार से भी बसों को चलाने की तैयारी

करीब 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली। घायलों का सुशीला तिवारी के साथ ही निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। – मंजूनाथ टीसी, एसएसपी


Spread the love
  • Related Posts

    चमोली: मां ने दिलाया मृत बेटे को न्याय, सबूत पुलिस को सौंपे, 2 साल पहले दुर्घटना करने वाले ट्रक को खोजा

    Spread the love

    Spread the love   प्रेमनगर क्षेत्र में दो साल पहले हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस से जांच की उम्मीद टूटी तो मां ने मृत बेटे को न्याय दिलाने…


    Spread the love

    चंपावत- इंडेन गैस एजेंसी मैनेजर ने कथित तौर पर दबाव में आकर की खुदकुशी, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

    Spread the love

    Spread the loveचंपावत में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी से हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मैनेजर लंबे समय से किसी प्रकार के दबाव…


    Spread the love