Himachal- चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत, पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

Spread the love

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश-भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंजाब के पर्यटक की मौत हो गई। वह अपने चार साथियों के साथ मणिमहेश यात्रा पर जा रहे थे। मंगलवार देर रात तीन बजे मैहला के पास बकाणी क्षेत्र में उनकी चलती थार पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर आ गिरा। हादसे में होशियारपुर के माखन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य चार श्रद्धालु सुरक्षित बच गए। घटना के बाद हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। चंबा जिले में एक अन्य हादसे में किलाड़-कुमार मार्ग के प्रघवाल क्षेत्र में गेहूं से भरा ट्रक बस को पास देते समय डंगा धंसने से करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए।

निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे 10 घंटे तक बंद रहा
ऊना जिले में बुधवार सुबह भारी बारिश के चलते नाले और खड्ड उफान पर आ गए। हरोली के पंडोगा क्षेत्र में खड्ड पर बने कॉजवे को पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई। पानी कार को करीब 100 मीटर तक अपने साथ ले गया, लेकिन वाहन में सवार दोनों युवक किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर और अन्य मशीनों की मदद से कार को बाहर निकाला। प्रदेशभर में लगातार बारिश के कारण 100 से अधिक सड़कें बंद हैं। कई क्षेत्रों में भूस्खलन, जलभराव और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग 10 घंटे तक बंद रहा।

और पढ़े  हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

 

पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से दो गायों की मौत
सिरमौर जिले में सबसे अधिक असर देखने को मिला, जहां 51 सड़कें बंद हो गई हैं। जल शक्ति विभाग की 26 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं प्रभावित हैं, जबकि बिजली व्यवस्था को भी नुकसान पहुंचा है। पांवटा साहिब क्षेत्र में करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई। खराब मौसम के चलते पांवटा साहिब के सभी शिक्षण संस्थान वीरवार को भी बंद रहेंगे। किन्नौर जिले के निगुलसरी क्षेत्र में भूस्खलन के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 10 घंटे बंद रखा। कुल्लू जिले में बंजार उपमंडल की 17 और कुल्लू उपमंडल की दो सड़कें बंद हैं। जिले में 34 ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। मंडी में मंगलवार रात की बारिश के बाद 33 सड़कें अवरुद्ध हुईं, हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग-003 को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। हमीरपुर के नादौन में भारी बारिश से एक बार फिर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे कई घरों में पानी घुस गया।

 

 

बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट
धर्मशाला और सोलन सहित कई क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। राजधानी शिमला में दिन को बादल छाए और शाम को बारिश हुई। प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में अन्य क्षेत्रों में भी बारिश के आसार हैं। 11 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    हिमाचल: सीएम सुक्खू बोले- 2 लाख परिवारों को गांधी जयंती से मिलेंगे 1500-1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लांच करेगी। इस योजना के तहत दो…


    Spread the love

    हिमाचल- शादी से एक दिन पहले मां-बेटी जेवर लेकर फरार, हरिपुरधार में हुआ घटनाक्रम, जानें

    Spread the love

    Spread the loveसिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले एक युवती और उसकी मां पर लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर कथित तौर पर फरार होने…


    Spread the love