Today Horoscope 08 August आज इस राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, काम में होगा फायदा, जाने अपनी राशि।।

मेष-एक और दिन थोड़ा जोखिम भरा है। बहुत सावधानी पूर्वक इस दिन को पार करें। आने वाला समय बेहतर होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। काली वस्‍तु का दान करें। शुभ होगा।

वृषभ-रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार अद्भुत है।

मिथुन-रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए मध्‍यम समय है। शत्रुओं के लिए दबदबा बना रहेगा। स्‍वयं नतमस्‍तक भी होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। सरकारी तंत्र से काम बनेंगे आपके। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी अच्‍छा चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कर्क-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद रहेगा। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें। यूरिन से सम्‍बन्धित कोई परेशानी है तो ध्‍यान रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें अन्‍यथा नुकसान होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार भी मध्‍यम चल रहा है। काली वस्‍तु का दान करें।

सिंह-शारीरिक स्थिति में कमजोरी का अनुभव करेंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। लाल वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय है। अपनों के साथ की वजह से आप कुछ नए व्‍यापार की शुरुआत कर सकते हैं या जो चल रहा है वो व्‍यापार अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। शनिदेव की अराधना करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

तुला-धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुम्‍बीजनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। धन का निवेश अभी न करें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम- व्‍यापार अच्‍छा है। रुक-रुक कर व्‍यापार चलेगा। फिर भी अच्‍छा रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-समाज में आपका कद बढ़ेगा। शारीरिक स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती दिख रही है। लाल वस्‍तु का पास होना और काली वस्‍तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु-अज्ञात भय सताएगा। साझेदारी में थोड़ी समस्‍या हो सकती है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे आप। बजरंग बाण का पाठ करें। शुभ होगा।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम-संतान की स्थिति अच्‍छी और व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें। लाल वस्‍तु का दान करें।

कुंभ-शासन सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। व्‍यवसाय का विस्‍तार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। लाल वस्‍तु का दान करें।

मीन-भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। धार्मिक अनुष्‍ठान में भाग ले सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्‍छी है। व्‍यापार पहले से बेहतर दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करें। 

  • Related Posts

    Today Horoscope 27 October 2026 आज इन राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें सभी 12 राशियों के हाल।

    मेष राशि- आज का दिन दूसरों की मदद करने, रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने और सम्मान पाने का अवसर लेकर आया है। किसी जरूरतमंद के काम आकर आपको मन की…

    Today Horoscope 26 October 2026 आज मिल सकती है इन राशि वालों को कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का क्या है हाल..

      मेष राशि-आज का दिन आपको हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह दे रहा है। आसपास कुछ लोग आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी…