आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान को देंगे 16,686 करोड़ की सौगात, देखें कार्यक्रम की तैयारियां

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी की शनिवार 28 फरवरी को अजमेर के कायड़ विश्रामस्थली में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया गया है। 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। सभा में 2 से 3 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंच और दर्शक दीर्घा के लिए दो विशाल डोम तैयार किए गए हैं।

 

सुबह 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री शनिवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अजमेर पहुंचेंगे। कायड़ विश्रामस्थली के समीप बने हेलीपैड पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए शुरू किए जा रहे एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान प्रदेश में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
इसके पश्चात प्रधानमंत्री सभा स्थल पहुंचकर मंच से राजस्थान को विकास की बड़ी सौगात देंगे। कार्यक्रम के दौरान वे लगभग 16,686 करोड़ रुपये की लागत की 43 प्रमुख विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, रेलवे, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएँ शामिल हैं। इनमें से करीब 8,554 करोड़ रुपये की 34 परियोजनाएं शहरी विकास, जलदाय विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, जल संसाधन और उद्योग से संबंधित हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी 8,132 करोड़ रुपये की 9 परियोजनाएं भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी।

और पढ़े  बदलाव की तैयारी-: सेना, नौसेना व सीडीएस पद पर आएंगे नए चेहरे,मई में खत्म हो रहा इनका कार्यकाल

 

 

राजस्थान में इन सड़कों का होगा शिलान्यास
राष्ट्रीय राजमार्गों को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री 4,516 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इनमें बांदीकुई से जयपुर तक 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-वडोदरा एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत एनएच-76 जंक्शन से एनएच-12 पर उम्मेदपुरा गांव तक 8-लेन कैरिज-वे का निर्माण तथा प्रदेशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के कार्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जयपुर शहर में सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट तक 286 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड, जोधपुर में महामंदिर से अखल्या चौराहा तक 1,243 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में 322 करोड़ रुपये की लागत से मालबमोरी-मांगरोल-बारां राज्य राजमार्ग का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश में यातायात व्यवस्था को नई गति मिलेगी और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना का शिलान्यास
पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नोनेरा वृहद पेयजल परियोजना के 1,021 करोड़ रुपये से अधिक लागत के चार पैकेज तथा परवन अकावद वृहद पेयजल परियोजना के 2,247 करोड़ रुपये की लागत के पांच पैकेजों की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश के कई जिलों में पीने के पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

PM Modi will give gift of Rs 16,686 crore to Rajasthan today see preparations for  program in pictures

दो नए ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास 
ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री 3,616 करोड़ रुपये की पारेषण प्रणाली का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 220 केवी के पांच और 400 केवी के दो नए ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके अलावा जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र में आधारभूत संरचना और पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा, जिससे औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़े  तेल आयात: भारत में फिर बढ़ेगा रूसी तेल का आयात, इराक बना सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र
युवाओं के लिए यह कार्यक्रम रोजगार की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। प्रधानमंत्री इस अवसर पर राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इनमें 3,320 से अधिक पटवारी, 2,291 कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक, 2,590 पशुधन सहायक, 3,822 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ), 7,357 नर्स, मेडिकल लैब तकनीशियन, नर्सिंग प्रभारी, नर्सिंग ट्रेनर तथा अन्य पदों पर चयनित युवा शामिल हैं।

डायवर्जन लागू
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। 28 फरवरी को सुबह 6 बजे से नेशनल हाईवे-8 पर किशनगढ़ से अजमेर के बीच भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा। मांगलियावास तिराहा, नसीराबाद रोड, किशनगढ़ बाइपास, मकराना चौराहा, रूपनगढ़, थांवला तिराहा, कडेल चौराहा और घूघरा गांव लाड़पुरा तिराहा सहित कई स्थानों पर भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित अनेक मंत्री, विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल के नए PM का शपथ ग्रहण समारोह-  आज प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे बालेंद्र शाह, नेपाल को मिलेगा सबसे युवा पीएम

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेता बालेंद्र शाह शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह देश के सबसे युवा पीएम होंगे। इससे पहले संसद के अस्थायी…


    Spread the love

    US-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का फैसला- ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई

    Spread the love

    Spread the love   अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखने को मिली है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…


    Spread the love