आज 66 नामचीन हस्तियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू , पद्म पुरस्कार समारोह पर देशभर की नजरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी।

कितने पुरस्कार देंगी राष्ट्रपति?

आज होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति 66 पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले दूसरे चरण के समारोह में दिए जाएंगे।

क्यों दिया जाता है पद्म पुरस्कार?

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।

 

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। समारोह को लेकर राष्ट्रपति में विशेष तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

और पढ़े  आज दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव- 20 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे डेढ़ लाख छात्र, कल होगी मतगणना
  • Related Posts

    डूसू चुनाव: 13वें राउंड की गिनती पूरी,कांटे की टक्कर में एबीवीपी पीछे- एनएसयूआई ने बनाई बढ़त

    डूसू चुनाव परिणाम में 13 राउंड पूरे अध्यक्ष एबीवीपी: यश डबास – 14,919 एनएसयूआई : विजय शंकर मीना – 15,203 उपाध्यक्ष एबीवीपी: ईशू मौर्य  -10,127 एनएसयूआई: वीर चतरथ – 3168++201+177…

    डूसू चुनाव:- सातवें राउंड की गिनती पूरी,अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई और एबीवीपी में कांटे की टक्कर

    डूसू चुनाव परिणाम में 7वें राउंड की काउंटिंग अध्यक्ष एनएसयूआई : विजय शंकर मीना 8216 एबीवीपी: यश डबास 8825 उपाध्यक्ष एबीवीपी : ईशू मौर्य 5739 एनएसयूआई: वीर चतरथ 1620 इंडस्ट्रीज़:…