आज PM मोदी बंगलूरू को देंगे यलो लाइन मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानिए क्या है कार्यक्रम

पीएम नरेंद्र मोदी आज बंगलूरू में यलो लाइन मेट्रो और बंगलूरू-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री सुबह 10.30 बजे एचएएल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह पहले केएसआर बंगलूरू स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

  • 19.15 किमी लंबी यलो लाइन पर 16 स्टेशन हैं, जिसकी लागत 5,056.99 करोड़ रुपये है।
  • मेट्रो फेज-3 (ऑरेंज लाइन) 44.65 किमी लंबी होगी और इस पर 15,611 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • प्रधानमंत्री शाम 2.45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।

नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे
इसके साथ ही अमृतसर-कटरा और नागपुर-पुणे वंदे भारत ट्रेनों को भी वर्चुअली फ्लैग ऑफ किया जाएगा। इसके बाद वह आरवी रोड मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे और येलो लाइन का उद्घाटन कर इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन तक मेट्रो से सफर करेंगे। दोपहर 12.50 बजे पीएम आईआईआईटी बंगलूरू में मेट्रो फेज-3 की आधारशिला रखेंगे।

 

 

और पढ़े  ब्राजील: महिलाओं के वेश में बच्चे के साथ घूम रहा था 16 हत्याओं का आरोपी 'मच्छर', पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…